पुणे में हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। हेलीकॉप्टर क्रैश में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इसमें दो पायलट और एक इंजीनियर सवार थे।

Oct 2, 2024 - 11:39
 48
पुणे में हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र के पुणे में एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। हेलीकॉप्टर क्रैश में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इसमें दो पायलट और एक इंजीनियर सवार थे। तीनों की मौत हो गई। घटना बावधन में केके कंस्ट्रक्शन हिल के पास सुबह करीब 6:45 बजे हुई।

पुलिस के मुताबिक हेलीकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के हेलिपैड से उड़ान भरी थी। करीब 10 मिनट बाद 1.5 किमी दूर जाकर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसा पहाड़ी इलाके में हुआ। वहां सुबह के समय घना कोहरा था। क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई। यह दिल्ली की प्राइवेट कंपनी का था। मृतकों की भी पहचान नहीं हो सकी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow