Wednesday, February 11, 2026
Homeधर्म2000 लोगों ने एक साथ अपनाया सनातन धर्म, खुशी का बना माहौल

2000 लोगों ने एक साथ अपनाया सनातन धर्म, खुशी का बना माहौल

नेपाल में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने हाल ही में एक बड़ा घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 2000 ईसाइयों ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाया। इस कार्यक्रम में नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोगों को घर वापस लाया गया।

ईसाइयों ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाया

इस घर वापसी कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने किया था। ईसाई धर्म से लौटे लोगों को वैदिक मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सनातन धर्म में शामिल किया गया। कार्यक्रम के दौरान घर लौटे सभी लोग काफी खुश नजर आए।

वे प्रलोभन या अज्ञानता के कारण ईसाई बन गए थे

भीम परजुली ने कहा कि जो लोग प्रलोभन या अज्ञानता के कारण ईसाई धर्म अपना चुके थे, वे अब स्वेच्छा से हिंदू धर्म में लौट आए हैं। इस कार्यक्रम में सुनसरी, मोरंग और अन्य जिलों से हजारों लोगों ने भाग लिया। घर लौटने वालों को हनुमान चालीसा भी बांटी गई।

मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही घटना हुई थी

हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर में मुस्लिम समुदाय के 8 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया था। उन्होंने खजराना गणेश मंदिर में रीति-रिवाजों के अनुसार सनातन धर्म अपनाया था। विश्व हिंदू परिषद ने भी कहा था कि यह भी रीति-रिवाज के अनुसार किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments