Friday, March 6, 2026
Home Current News 2 महिला मंत्री जिन्हें नायब सैनी की कैबिनेट में मिली जगह, एक...

2 महिला मंत्री जिन्हें नायब सैनी की कैबिनेट में मिली जगह, एक पहली बार विधायक बनी

Advertisement

हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को पंचकूला के रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली. इस दौरान कई कैबिनेट व राज्य मंत्री ने भी शपथ ली. बता दें हरियाणा की नई कैबिनेट में इस बार 2 महिला मंत्रियों को जगह मिली है। केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत राव सिंह की बेटी आरती राव और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की पोती और तोशाम सीट से विधायक श्रुति चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। आपको बताए हरियाणा के पूर्व सीएम बंसीलाल की विरासत को संभालने वाली 48 वर्षीय श्रुति चौधरी पूर्व में एक बार सांसद भी रह चुकी हैं। वहीं, आरती राव केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत राव की बेटी हैं। आइए जानते हैं इन दोनों महिला मंत्रियों के बारे में

कौन हैं श्रुति चौधरी?
हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल के परिवार से आने वालीं किरण चौधरी उपचुनाव समेत चार बार तोशाम से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच चुकी हैं। अब उनकी जगह उनकी बेटी श्रुति चौधरी विधानसभा पहुंची हैं। श्रुति चौधरी पहले सांसद भी रह चुकी हैं. साल 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. श्रुति ने डीयू के दयाल सिंह कॉलेज से बीए ऑनर्स की पढ़ाई करने के बाद आगरा के बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की है। श्रुति चौधरी ने तोशाम सीट पर 14257 वोटों से जीत हासिल कीं। श्रुति को कुल 76414 वोट मिले थे।

कौन हैं आरती राव?
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह को पोत्री आरती राव पहली बार विधायक बनी हैं. उन्होंने अटेली विधानसभा सीट से जीत हासिल की। उनके दादा राव बीरेंद्र सिंह ने अटेली से ही चुनाव लड़ा था और सीएम बने थे. अब आरती राव से अटेली की जनता को बड़ी उम्मीद है. हालांकि आरती की अपनी पहली जीत यह याद रहेगी। क्योंकि उनको कड़ी टक्कर मिली थी. महज 3085 वोटों से जीत हासिल कीं. अटेली सीट पर राव इंद्रजीत सिंह की दांव साख पर लगी हुई थी।