Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent NewsCM मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियों में भरा डीजल की...

CM मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियों में भरा डीजल की जगह पानी, पेट्रोल पंप सील

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के काफिले में बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। सीएम क्षेत्रीय उद्योग, कौशल एवं रोजगार कॉन्क्लेव (राइज) में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले की 19 गाड़ियां एक के बाद एक अचानक बंद हो गईं। जांच में पता चला कि गाड़ियों में डीजल के साथ पानी भी भरा हुआ था। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित पेट्रोल पंप को सील कर दिया।

गुरुवार रात करीब 10 बजे सीएम के काफिले की 19 गाड़ियां रतलाम शहरी सीमा के डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने पहुंची थीं। डीजल भरवाने के कुछ देर बाद ही सभी गाड़ियां कुछ दूर जाकर बंद हो गईं। उन्हें धक्का देकर सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा।

सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी आनंद गोरे सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। जांच में पता चला कि जिन गाड़ियों में 20 लीटर डीजल भरा गया था, उनमें से करीब 10 लीटर पानी निकला। लगभग सभी गाड़ियों में यही स्थिति मिली। एक ट्रक चालक ने भी 200 लीटर डीजल भराया था, जो थोड़ी दूर जाकर रुक गया।

इंदौर से मंगवाई नई गाड़ियां, पंप सील

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर श्रीधर को बुलाया। मैनेजर ने आशंका जताई कि बारिश के कारण पेट्रोल टैंक में पानी लीक हो गया होगा। संबंधित पेट्रोल पंप शक्ति फ्यूल्स शक्ति पति एचआर बुंदेला के नाम पर है, जो इंदौर निवासी हैं।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने रात में ही पेट्रोल पंप को सील कर दिया। साथ ही इंदौर से नई गाड़ियां मंगवाकर रतलाम भिजवाईं, ताकि शुक्रवार को होने वाले एमपी राइज कॉन्क्लेव में कोई बाधा न आए।

पेट्रोल टैंक में रिसाव होने की आशंका

नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय ने बताया कि बारिश के कारण पेट्रोल टैंक में पानी का रिसाव होने की आशंका है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा रही है। सम्मेलन में सीएम डॉ. मोहन यादव समेत कई वीआईपी शामिल होने वाले हैं। जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारियों में जुटा है। पुलिस ने गुरुवार को ही सीएम कारकेड का ट्रायल भी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments