Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsकर्तव्य पथ 1 लाख 51 दीप हुए रोशन, कार्यक्रम में CM रेखा...

कर्तव्य पथ 1 लाख 51 दीप हुए रोशन, कार्यक्रम में CM रेखा गुप्ता सहित  तमाम मंत्री रहे मौजूद

दिल्ली सरकार की ओर से इस बार दिवाली को खास अंदाज में मनाने के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजधानी के प्रतिष्ठित कर्तव्य पथ पर 1 लाख 51 हजार दीये जलाए गए, जिससे पूरा इलाका रोशनी से जगमगा उठा। इस आयोजन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी शामिल हुए।

धनतेरस और दीपावली के अवसर पर दिल्ली सरकार ने रामायण थीम पर आधारित लेजर और ड्रोन शो का भी आयोजन किया जिसमें हनुमान, रावण से लेकर भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर दिवाली उत्सव मनाने की आकृतियों का भव्य प्रदर्शन किया गया जिसने दर्शकों को आध्यात्मिकता और तकनीक का अद्भुत संगम दिखाया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व सभी धर्मों और समुदाओं को जोड़ने का अवसर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments