HomeCurrent Newsमोहाली में 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके...

मोहाली में 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस बल और बम स्क्वॉड की टीम 

मोहाली में बुधवार सुबह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सुबह करीब 7:30 बजे भेजी गई एक ईमेल में दावा किया गया कि दोपहर 1:11 बजे विस्फोट किया जाएगा। स्कूल खुलने से पहले ही यह मेल संबंधित संस्थानों तक पहुंच गई।

सुबह 8:50 बजे स्कूल खुलने थे, लेकिन धमकी की सूचना मिलते ही प्रबंधन ने तुंरत पुलिस को सूचित किया। एहतियातन सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई।

हाई अलर्ट पर पुलिस

धमकी के बाद मोहाली पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई। बम स्क्वॉड और भारी पुलिस बल के साथ टीमें स्कूलों में पहुंचीं और आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया। एहतियातन पूरे परिसर को खाली कराकर जांच शुरू की गई। DSP सिटी हरसिमरन बल लर्निंग पाथ स्कूल पहुंचे, जबकि DSP सिटी वन पृथ्वी चहल पैरागॉन स्कूल में जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। किसी भी व्यक्ति को स्कूल गेट के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मोहाली के SSP हरमनदीप हंस ने बताया कि जांच के लिए मोहाली के अलावा रोपड़ और चंडीगढ़ से भी बम निरोधक दस्तों को बुलाया गया है, ताकि हर पहलू की गहन जांच की जा सके।

अब तक 10 स्कूलों को मिली धमकी

जिला शिक्षा अधिकारी DEO गिन्नी दुग्गल ने बताया कि अब तक 10 स्कूलों को धमकी भरी ईमेल मिलने की पुष्टि हुई है। इनमें पैरागॉन, लर्निंग पाथ, माइंड ट्री, जीडी गोयनका, विवेक स्कूल और इंडस इंटरनेशनल सहित अन्य संस्थान शामिल हैं। सभी प्रभावित स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments