Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsयात्री कृपया ध्यान दें! ‘सेवा तीर्थ’ अब से 'उद्योग भवन’ मेट्रो स्टेशन...

यात्री कृपया ध्यान दें! ‘सेवा तीर्थ’ अब से ‘उद्योग भवन’ मेट्रो स्टेशन का होगा नया नाम

केंद्र सरकार ने दिल्ली स्थित उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर ‘सेवा तीर्थ’ कर दिया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री कार्यालय परिसर के उद्घाटन के अवसर पर इसकी घोषणा की थी। बता दें कि इस मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने को सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत हुए व्यापक प्रशासनिक बदलावों का हिस्सा माना जा रहा है।

मनोहर लाल खट्टर ने की घोषणा

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि नए भारत की सोच और प्रशासनिक संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने इसे “पावन और ऐतिहासिक अवसर” बताते हुए कहा कि ऐसे क्षण सदियों में कभी-कभी आते हैं। उन्होंने 140 करोड़ देशवासियों को इस अवसर पर बधाई दी।

PMO का नया पता अब ‘सेवा तीर्थ’

प्रधानमंत्री कार्यालय को ‘सेवा तीर्थ’ नाम दिया गया है, जबकि केंद्रीय सचिवालय की नई इमारतों को ‘कर्तव्य भवन-1’ और ‘कर्तव्य भवन-2’ नामित किया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान दो कर्तव्य भवनों का भी लोकार्पण किया गया। इस मौके पर एक स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्का भी जारी किया गया।

‘विकसित भारत’ की दिशा में कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नए भवन नागरिक-केंद्रित शासन और राष्ट्रीय प्रगति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उनके अनुसार, सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments