Wednesday, March 4, 2026
Home Current News दिल्ली के नजदीक मानसून, राज्यों को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली के नजदीक मानसून, राज्यों को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Advertisement

एक ब्रेक के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। तेजी से बढ़ते हुए दिल्ली की दहलीज पर पहुंच चुका है और एक-दो दिनों के भीतर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कभी भी दस्तक दे सकता है। वैसे दिल्ली में मानसून के आने की सामान्य तिथि 26 से 27 जून है। किंतु इस बार चार-पांच दिन पहले आने की स्थितियां अनुकूल दिख रही हैं। राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पहले ही मानसूनी वर्षा शुरू हो चुकी है। अब बारी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत पंजाब और हरियाणा की है। अब तक बिहार, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है।