केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कार्यक्रम, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे का करेंगे निरीक्षण

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अमृतसर के दौरे पर है। कार्यक्रम से पहले नितिन गडकरी श्री हरमंदिर साहिब जाएंगे और अटारी में देश के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय धव्ज का उद्घाटन करेंगे।

पंजाब विधानसभा: 2 दिन का विशेष सत्र कल से होगा शुरू

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से शुरू होगा। दो दिनों के इस विशेष सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने इस विशेष सत्र को बुलाने की जानकारी दी थी

सांसद Sant Seechewal ने DGP गौरव यादव से की मुलाकात, फर्जी ट्रेवल एजेंटों पर कार्रवाई को लेकर की चर्चा

सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने जानकारी देते हुए बताया गया कि फर्जी एजेंटों के द्वारा पीड़ित महिलाओं को बड़े-बड़े सपने दिखाकर और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें अरब देशों में फंसाया गया था जो कि एक जघन्य अपराध है और यह अपराध अभी भी जारी है। साथ ही उन्होंने डीजीपी गौरव यादव से ऐसे बदमाश और फर्जी एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है।

SYL मुद्दे पर हरियाणा CM ने पंजाब CM को लिखा पत्र

सतलुज यमुना लिंक (SYL) को लेकर हरियाणा के सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान को पत्र लिखा है।

पंजाब-हरियाणा में आज भी ओलावृष्टि के आसार

पंजाब और हरियाणा में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। दोनों ही राज्यों के कई जिलों में बारिश,तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हुई।

Punjab: सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा गिरफ्तार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को फिरोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जीरा को मंगलवार सुबह सोते हुए पुलिस ने उन्हें घर से उठाया।

पंजाब के CM भगवंत सिंह मान के जन्मदिन पर प्रदेश भर में लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के जन्मदिन पर आज प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जन्मदिन के मौके पर सीएम मान संगरूर में मौजूद रहेंगे।

पंजाब सरकार अग्निवीर अमृतपाल सिंह को शहीद का दर्जा देगी- मुख्यमंत्री मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार पिछले हफ्ते जम्मू कश्मीर में जान गंवाने वाले अग्निवीर अमृतपाल सिंह को शहीद का दर्जा देगी।

पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में हुई बारिश, तापमान में आई गिरावट

पंजाब, हरियाणा और दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

पंजाब के फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट ड्रोन मिला

पंजाब के फिरोजपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट धान के खेत में एक ड्रोन मिला है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।