Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsयुवा मोर्चा से कैबिनेट मंत्री और अब BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी...आखिर...

युवा मोर्चा से कैबिनेट मंत्री और अब BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी…आखिर कौन हैं भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन?

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम की घोषणा करके सबको चौंका दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को बीजेपी ने यह अहम ज़िम्मेदारी दी है और अब वे जेपी नड्डा की जगह लेंगे।

कौन हैं नितिन नबीन ?

नितिन नबीन सिन्हा का संबंध कायस्थ समाज से है और वे वर्तमान में बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वे वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र हैं। नितिन नबीन बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से अब तक चार बार विधायक चुने जा चुके हैं, जो उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ को दर्शाता है। महज 45 वर्ष की उम्र में उन्हें पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे वे भाजपा में यह दायित्व संभालने वाले सबसे युवा नेता बन गए हैं।

गौरतलब है कि जब अमित शाह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था, तब उनकी उम्र 50 वर्ष थी। ऐसे में नितिन नबीन को आगे लाकर भाजपा ने एक सोची-समझी और अहम राजनीतिक रणनीति अपनाई है। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 84 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में उन्होंने अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को निर्णायक रूप से मात दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के इस खास मौके पर बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, श्री नवीन जी ने एक मेहनती कार्यकर्ता के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। वह एक युवा और मेहनती नेता हैं, जिनके पास संगठन का अनुभव है और बिहार में कई बार विधायक और मंत्री के तौर पर उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रभारी रहे नितिन नबीन

नितिन नबीन छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रभारी की भूमिका में रहे थे। पार्टी ने उनकी अगुवाई में यह चुनाव लड़ा और नतीजे भाजपा के पक्ष में शानदार रहे। इस जीत ने नितिन नबीन की संगठनात्मक क्षमता को और मजबूत किया है। उन्हें संगठन के भीतर काम करने का लंबा अनुभव है, यही वजह है कि वे सरकार और पार्टी-दोनों स्तरों पर प्रभावी भूमिका निभाते रहे हैं।

पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनावों के बाद जेपी नड्डा को केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। इसके बाद से ही भाजपा में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर मंथन चल रहा था। नड्डा को वर्ष 2020 में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल जून 2024 में समाप्त हो गया था, जिसके बाद वे विस्तार के आधार पर इस जिम्मेदारी को निभा रहे थे। अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन तक पार्टी ने नितिन नबीन को अंतरिम रूप से यह जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है, जिससे संगठन को निरंतर नेतृत्व मिलता रहेगा।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया में 30 सालों में सबसे बड़ा हमला, त्योहार मना रहे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments