Homeराज्यपंजाबहोटल में लहूलुहान मिला युवती का शव, खाना लेने के बहाने बॉयफ्रेंड...

होटल में लहूलुहान मिला युवती का शव, खाना लेने के बहाने बॉयफ्रेंड हुआ फरार

फाजिल्का जिले के अबोहर में मलोट रोड के पास एक होटल के कमरे में 17 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती का शव कमरे में संदिग्ध हालत में मिला। फिहलाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

होटल कर्मियों के अनुसार, युवती मंगलवार शाम करीब 5 बजे अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल पहुंची थी। करीब आधे घंटे बाद युवक ने खाना मंगाने का बहाना बनाया और होटल से बाहर चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा।

कमरे के भीतर मिला युवती का शव

शाम करीब 7 बजे तक कमरे से कोई हलचल न होने पर होटल स्टाफ को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर जवाब नहीं मिला तो मास्टर चाबी से कमरा खोला गया। अंदर युवती का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा था। उसकी आंखों पर पट्टी बंधी थी। इसके बाद होटल कर्मीयों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मौके पर होटल को सील कर देती है।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

सीटी-1 थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान आरती 17 वर्षीय और आरोपी सचिन 22 वर्षीय के रूप में हुई है। पुलिस ने धारा 103 BNS के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

परेशान करता था युवक – परिवार

मृतका के पिता जयलाल ने बताया कि परिवार मूल रूप से कानपुर, उत्तर प्रदेश का है और अबोहर में रह रहा था। आरती 11वीं कक्षा की छात्रा थी और पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। परिजनों का आरोप है कि सचिन पिछले छह महीनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments