Tuesday, March 3, 2026
Home Current News समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने ही आपस में भिड़...

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने ही आपस में भिड़ गए कार्यकर्ता 

Advertisement

उत्तर प्रदेश में कन्नौज दौरे के दौरान शुक्रवार को एसपी सुप्रीमो अखिलेश यादव के सामने ही दो कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई।

सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिन दौरे पर थे।

ये घटना तब हुई जब अखिलेश यादव कार में बैठे थे और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे थे।

अचानक उनकी पार्टी के दो कार्यकर्ता पहले आपस में भिड़े और फिर एक-दूसरे पर मुक्के बरसाने लगे।

अखिलेश यादव के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को अलग किया।