Saturday, March 7, 2026
Home Current News महिला समृद्धि योजना को 5100 करोड़, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2500...

महिला समृद्धि योजना को 5100 करोड़, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2500 रुपए- CM रेखा गुप्ता 

Advertisement
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान घोषणा करते हुए बताया कि यह बजट महिला सशक्तिकरण वाला बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट में महिला समृद्धि योजना को 5100 करोड़ रुपए की धनराशि दी गई है साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान घोषणा करते हुए बताया कि अब दिल्ली में भी आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा।
सीएम गुप्ता ने इस बजट को “आम जनता का बजट” बताते हुए कहा कि इसमें महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया जाएगा। सरकार ने इस बजट को तैयार करने के लिए विभिन्न वर्गों से सुझाव लिए हैं, जिसमें लगभग 10,000 लोगों के विचार शामिल हैं।
बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल के साथ बजरंग बली से आशीर्वाद लिया। यह बजट दिल्ली में भाजपा सरकार का 27 सालों बाद पहला बजट है।