Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअमेरिका भी करेगा ईरान पर हमला? ट्रंप ने दी वॉर्निंग, बोले- 'तेहरान...

अमेरिका भी करेगा ईरान पर हमला? ट्रंप ने दी वॉर्निंग, बोले- ‘तेहरान खाली करो’

दुनिया की नज़रें एक बार फिर पश्चिम एशिया पर टिकी हैं। इस क्षेत्र में इसराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष से दुनिया भर में चिंताएँ बढ़ रही हैं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार बनाना बंद करने की सख़्त चेतावनी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर कई पोस्ट किए।

अपने पोस्ट में ट्रंप ने तेहरान के लोगों को तुरंत शहर खाली करने की सलाह दी। इसके साथ ही व्हाइट हाउस ने घोषणा की कि ट्रंप “कई महत्वपूर्ण मामलों” पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जी7 शिखर सम्मेलन से जल्दी निकल रहे हैं।

अपने बयानों में ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अपनी पुरानी नीति दोहराई और इसे रोकने की वकालत की। उनके इस रुख़ ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह तनाव युद्ध का कारण बन सकता है।

ईरान और अमेरिका के बीच किस डील की बात कर रहे हैं ट्रंप?

2018 में अमेरिका ने ईरान के साथ संयुक्त व्यापक कार्य योजना (GCPOA) से खुद को अलग कर लिया था। इस डील के तहत यह तय हुआ था कि ईरान सैन्य उद्देश्यों के लिए परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा। हालांकि, ईरान हमेशा से यही कहता रहा है कि वह नागरिक हितों के लिए परमाणु कार्यक्रम चला रहा है।

लेकिन अमेरिका और इजरायल को शक है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। इसी शक के आधार पर अमेरिका ने ईरान के साथ संयुक्त व्यापक कार्य योजना को तोड़ दिया। इसके साथ ही ईरान पर कई प्रतिबंध भी लगाए गए।

क्या ईरान ने हासिल कर ली परमाणु हथियार की क्षमता?

आपको बता दें कि ईरान ने यूरेनियम संवर्धन के लिए हज़ारों अपडेटेड सेंट्रीफ्यूज मशीनें विकसित की हैं और अपने प्लांट भी स्थापित किए हैं। JCPOA के तहत ईरान को सिर्फ़ 300 किलो यूरेनियम रखने की इजाज़त थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परमाणु हथियारों के लिए 90% शुद्धता तक संवर्धित यूरेनियम की ज़रूरत होती है।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कहा था कि मार्च 2025 तक ईरान के पास करीब 275 किलो यूरेनियम है जिसे 60% तक शुद्ध किया जा चुका है। IAEA ने कहा था कि अगर ईरान थोड़ा और यूरेनियम शुद्ध कर ले तो वह करीब आधा दर्जन परमाणु हथियार बना सकेगा। इसी शक के चलते अमेरिका और इजरायल ईरान पर हमला कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments