Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsरिहायशी क्षेत्रों में घुसे जंगली हाथी, लोगों में फैली दहशत 

रिहायशी क्षेत्रों में घुसे जंगली हाथी, लोगों में फैली दहशत 

उत्तराखंड में हरिद्वार के रिहायशी क्षेत्रों में जंगली हाथियों का घुसना लगातार जारी है। वहीं वन विभाग के द्वारा लगातार हाथियों को यहां से खदेड़कर जंगल की और भेजा जाता है। इसी बीच हरिद्वार के जगजीतपुर से खबर सामने आई है। जहां बीते सोमवार की रात हाथियों का एक झुंड सड़कों पर निकल आया जिस कारण स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथियों को खदेड़कर जंगल की और भेजा।

बता दें कि दरअसल, हरिद्वार में स्थित जगजीतपुर नामक क्षेत्र हाथियों का पुराना गलियारा है वहीं इस क्षेत्र में जंगली हाथियों के द्वारा सालों-साल अपने पारंपरिक रास्तों का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब इस क्षेत्र में शहरीकरण हो गया है जिस कारण हाथी अपने रास्तों से भटक जाते हैं और शहरों की सड़कों पर निकल आते हैं।

हीं इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन विशालकाय जंगली हाथी सड़क पर टहलते दिखाई देते जिस कारण वह लोग असुरक्षित महसूस करते हैं इसी के साथ ही लोग वन विभाग से इन जंगली हाथियों से निजात दिलाने की मांग कर रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments