Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsसेल्फी लेने के चक्कर में सैलानी पर गिरी जीप, 2 की मौत

सेल्फी लेने के चक्कर में सैलानी पर गिरी जीप, 2 की मौत

किन्नौर जिले के भावानगर थाना के तहत पलिंगी निचार संपर्क मार्ग पर जीप दुर्घटना में वाहन सवार सहित एनएच-05 पर सेल्फी ले रहे व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को एक जीप भावानगर उपमंडल मुख्यालय के समीप पलिंगी से डेढ़ किलोमीटर दूर संपर्क मार्ग से अनियंत्रित होकर लुढ़क कर नेशनल हाईवे 05 पर पहुंच गई।

घटना के समय वाहन में दो लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल है। वहीं, सड़क से नीचे सोल्डरिंग पुल के पास सेल्फी ले रहे पश्चिम बंगाल के पर्यटक की भी वाहन के नीचे कुचलने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राहुल पुत्र राम सिंह निवासी गांव काफनू तहसील निचार जिला किन्नौर (25) और गदाधर चटर्जी पुत्र विभूति चटर्जी निवासी पश्चिम बंगाल (54) वर्ष के रूप में हुई है। जबकि लखबीर सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी गांव कश्पो तहसील निचार जिला किन्नौर घायल है।

घायल को सीएच भावानगर में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे आगामी उपचार के लिए रामपुर रेफर कर दिया गया है। डीएसपी भावानगर राजकुमार वर्मा ने बताया कि भावानगर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा शवों को भावानगर अस्पताल लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments