भारत में कैसे आता है Monsoon ? मौसम विभाग कब करता है घोषणा?

क्या आप जानते हैं कि मॉनसून किसे कहते हैं और ये कैसे आता है। अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं।

Jun 29, 2024 - 12:43
Jun 29, 2024 - 12:44
 18
भारत में कैसे आता है Monsoon ? मौसम विभाग कब करता है घोषणा?
भारत में कैसे आता है Monsoon ? मौसम विभाग कब करता है घोषणा?
Advertisement
Advertisement

दिल्ली समेत देश के अधिकतर हिस्सों में मॉनसून(Monsoon) पहुंच चुका है। भारी बारिश से राजधानी की सड़कों पर लबालब पानी भर गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मॉनसून किसे कहते हैं और ये कैसे आता है। अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं।

इसे भी पढ़ें - भारत लोटते ही प्रज्वल रेवन्ना को SIT ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

जाने किसे कहते हैं मॉनसून

दरअसल मॉनसून एक मौसमी हवा होती है। अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आने वाली हवाओं को मॉनसून कहते हैं। ये हवाएं भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश में भारी बारिश कराती हैं। भारतीय मौसम विभाग द्वारा देश में मॉनसून आने की घोषणा तब की जाती है जब केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में मॉनूसन की शुरुआत की घोषणा करने वाले 8 स्टेशनों में लगातार दो दिनों तक कम से कम 2.5 मिमी बारिश होती है। भारत में सामान्य मॉनसून आमतौर पर 1 से 4 जून के बीच केरल में दस्तक देता है।

इसे भी पढ़ें - जानलेवा साबित हो रहा गर्मी का कहर, देशभर में अबतक 43 मौतें

भारत में आते हैं दो मॉनसून

हालांकि, भारत में मॉनसून की एंट्री दो बार होती है। पहला मॉनसून जून और जुलाई के महीने में एंट्री ले लेता है, इसे समर मॉनसून कहते हैं। वहीं, भारत में दूसरा मॉनसून सितंबर- अक्टूबर महीने में होता है, जिसे विंटर मानसून का नाम दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow