HomeBreaking Newsपश्चिमी विक्षोभ से बदला उत्तर भारत का मौसम, कहीं बारिश तो कहीं...

पश्चिमी विक्षोभ से बदला उत्तर भारत का मौसम, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी

उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के चलते दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में मौसम बदल गया है। कहीं हल्की बारिश हो रही है तो कहीं तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की जा रही है।

दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी और तेज हवाएं

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। दोपहर के समय कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में तेज हवाओं ने मौसम को और ठंडा बना दिया।

IMD का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह सिस्टम आज और कल तक सक्रिय रहेगा। विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और भारी बारिश

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग समेत कई इलाकों में भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। कश्मीर घाटी के लिए भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 31 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और तेज हवाओं के कारण पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आई है। मार्च के अंत में जहां गर्मी बढ़ने लगी थी, वहीं इस बदलाव से एक बार फिर ठंड का एहसास हो रहा है।

Read More

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने भरा नामांकन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी रहे मौजूद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments