पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को 13 उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही पार्टी अब तक कुल 288 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है।
दूसरी सूची में घोषित एक उम्मीदवार को बदला
जारी की गई लिस्ट में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बागदा सीट से पार्टी ने सोमा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं दूसरी ओर नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसके साथ ही बता दें कि पार्टी ने दूसरी सूची में घोषित मयनागुडी के उम्मीदवार को बदला है। पार्टी की नई लिस्ट के मुताबिक सिताई सीट से आशुतोष वर्मा नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय, बागदा से सोमा ठाकुर और मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया है।
रणनीतिक सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा
भाजपा द्वारा जारी की गई इस सूची में उन सीटों पर फोकस किया गया है, जहां मुकाबला कड़ा होने की संभावना है। पार्टी ने स्थानीय समीकरणों और जीत की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।
नए और अनुभवी चेहरों का मिश्रण
चौथी सूची में भाजपा ने नए चेहरों के साथ-साथ अनुभवी नेताओं को भी मौका दिया है। पार्टी का प्रयास है कि युवा ऊर्जा और अनुभव के संतुलन के साथ चुनावी मैदान में उतरा जाए, जिससे अधिक से अधिक सीटों पर जीत सुनिश्चित की जा सके।
TMC से सीधी टक्कर
राज्य में भाजपा का मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) से माना जा रहा है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कर रही हैं। इसके अलावा वाम दल और कांग्रेस भी चुनावी मैदान में सक्रिय हैं, जिससे कई सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।
288 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
भाजपा अब तक 288 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, जो दर्शाता है कि पार्टी चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। शेष सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने की संभावना है।

