Tuesday, March 3, 2026
Home Current News अमृतसर से 2 पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान को दे रहे थे भारत...

अमृतसर से 2 पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान को दे रहे थे भारत की खुफिया जानकारी 

Advertisement

पंजाब पुलिस ने अमृतसर के अजनाला से 2 पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों जासूस अमृतसर के आर्मी कैंट और एयरफोर्स बेस से संवेदनशील सूचनाएं और फोटो विदेश भेज रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पलक शेर मसीह और सूरज मसीह के तौर पर हुई है।

पंजाब पुलिस के मुताबिक दोनों जासूसों का संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़े ऑपरेटिव से है। पुलिस ने बताया कि अमृतसर की जेल में बंद हरप्रीत सिंह के जरिए यह दोनों ISI के साथ संपर्क में आए थे। वहीं अब इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

पंजाब के DGP गौरव यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर किसी भी साजिश को सख्ती से कुचला जाएगा। वहीं उन्होंने आगे कहा कि सशस्त्र बलों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की किसी भी कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।