Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsWeather Update: पंजाब और हरियाणा में कोहरे ने ढाया सितम, जानें इन...

Weather Update: पंजाब और हरियाणा में कोहरे ने ढाया सितम, जानें इन शहरों के मौसम का हाल

पंजाब और हरियाणा में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दोनों राज्यों के कई स्थानों पर तापमान में गिरावट जारी है। रविवार को हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा।

विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को दिन में लाइट जलानी पड़ी। मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार करनाल में 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अंबाला में तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 8.8 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 8.9 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 9.3 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 10.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

भटिंडा में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अमृतसर में तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरदासपुर में 8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 8.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6.8 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 9.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा और पंजाब कोहरे की चपेट में

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में कमी आने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दोनों राज्यों में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड का असर इंसानों के साथ-साथ मूक जानवरों पर भी देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments