Tuesday, March 3, 2026
Home Current News पंजाब में मौसम ने मारी पलटी, जानें Weather Update 

पंजाब में मौसम ने मारी पलटी, जानें Weather Update 

Advertisement

पंजाब का मौसम बदलने वाला है। राज्य में तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है, लेकिन इस बीच सुबह और रात को ठंडी हवाओं के कारण लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा था। लेकिन अब इस पर रोक लगने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम हो रहा है, जिससे पहाड़ों पर स्थिति सामान्य हो रही है। इसके कारण पंजाब में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। उधर, चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों में हवाओं के रुख में आए बदलाव के कारण एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट आई है और शामें भी ठंडी हो गई हैं।

3 दिन पहले तक चंडीगढ़ में दोपहर का मौसम उत्तर भारत के कई शहरों की तरह गर्म हो गया था, लेकिन 3 मार्च के पश्चिमी विक्षोभ के साथ हवाओं के पैटर्न में आए बदलाव के कारण रातों में ठंड लौट आई है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है, लेकिन 9 मार्च के बाद शहर में फिर से बादल छाने की संभावना है।