हरियाणा में मानसून की दोबारा एंट्री से मौसम हुआ खुशनुमा,  8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Aug 11, 2024 - 12:42
 42
हरियाणा में मानसून की दोबारा एंट्री से मौसम हुआ खुशनुमा,  8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
हरियाणा में मानसून की दोबारा एंट्री से मौसम हुआ खुशनुमा,  8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा में मानसून की दोबारा एंट्री से मौसम खुशनुमा हो चुका है। शनिवार रात से नूंह, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, हिसार, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गोहाना, पंचकूला और अंबाला में रुक- रुक कर बारिश हुई। ज्यादातर शहरों में बादल देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा आज भी प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में होगी बरसात

विभाग द्वारा 11 अगस्त को जारी अलर्ट के अनुसार प्रदेश के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, भिवानी और चरखी दादरी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि अगस्त के महीने के शुरुआती 10 दिनों में सामान्य से 42 फीसदी ज्यादा बारिश देखी गई है। इन 10 दिनों में यहां 76.7 एमएम बारिश दर्ज की गई।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

पंजाब के ऊपर पाकिस्तान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से मानसून ट्रफ कि अक्षय रेखा सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ बने रहने और बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाएं आने के कारण प्रदेश में आगामी 16 अगस्त तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow