पंजाब सरकार प्रदेश से नशा खत्म करने के लिए युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत तलाशी अभियान चलाया जा रहा है इसी बीच बरनाला पुलिस की ओर से नशे की रोकथाम के लिए तलाशी अभियान चलाया गया।
एस.एस.पी. मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि ‘युदध् नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत अब तक 236 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है साथ ही इस कार्रवाई में 1 लाख 31 हजार कैश और 25 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस साल करीब तीन करोड़ रुपये की ड्रग संपत्ति भी जब्त की गई है।
