Thursday, March 5, 2026
Home Current News वक्फ बिल के खिलाफ बंगाल में हिंसक प्रदर्शन,  प्रदर्शनकारियों ने NH किया...

वक्फ बिल के खिलाफ बंगाल में हिंसक प्रदर्शन,  प्रदर्शनकारियों ने NH किया जाम

Advertisement

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मंगलवार को वक्फ कानून के विरोध के दौरान हिंसा भड़क गई। मुर्शिदाबाद में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल वापस लेने की मांग को लेकर निकले जुलूस के दौरान यह हिंसा हुई।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में लोग वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका तो झड़प हो गई, इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

इससे पहले भी पश्चिम बंगाल में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर विरोध प्रदर्शन सामने आए थे।