Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsविभिन्न दलों के नेताओं से आज संसद में मुलाकात करेंगे उपराष्ट्रपति सीपी...

विभिन्न दलों के नेताओं से आज संसद में मुलाकात करेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन परिसर में एक बैठक बुलाई है, इस दौरान वह विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे। उपराष्ट्रपति पद संभालने के बाद ये उनकी नेताओं के साथ पहली औपचारिक बैठक होगी।

दरअसल, इस मुलाकात को संसद के आगामी शीतकालीन सत्र से पहले सदन में सहयोग और समन्वय बढ़ाने के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, बैठक में जिन प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है, उनमें बीजेपी अध्यक्ष और राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजु, राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, और एल. मुरुगन शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, उपराष्ट्रपति का ये संवाद संसद की कार्यवाही को सद्भाव और प्रभावशीलता से संचालित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, साथ ही यह प्रयास सरकार और विपक्ष के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments