Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsUttarakhand-नेपाल बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा, लोगों से भरी बस खाई में गिरी,...

Uttarakhand-नेपाल बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा, लोगों से भरी बस खाई में गिरी, करीब 13 की मौत, कई घायल

भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पिथौरागढ़ के झूलाघाट कस्बे से बस जा रही थी, जो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

गहरी खाई में गिरी बस

जानकारी के मुताबिक, बस बैतड़ी के पुरचुंणी नगरपालिका-7 स्थित भवने गांव से बजांग जिले के सुनकुडा गांव जा रही थी। कुछ देर बाद बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी।

स्थानीय लोगों ने की मदद

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों तक पहुंचाया। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू के अनुसार, हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में पांच लोगों ने डडेलधुरा अस्पताल और दो ने कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

शुरूआती जांच के अनुसार बस क्षमता से अधिक सवारियों से भरी हुई थी। ओवरलोडिंग के कारण बस चढ़ाई पर आगे नहीं बढ़ सकी और संतुलन बिगड़ने से खाई में गिर गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments