Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsUttarakhand : पैतृक गांव पंचूर पहुंचे CM योगी, जनता इंटर कॉलेज के...

Uttarakhand : पैतृक गांव पंचूर पहुंचे CM योगी, जनता इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तराखंड के यमकेश्वर क्षेत्र में स्थित जनता इंटर कॉलेज, चमकोट खाल में नवनिर्मित कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया। बता दें कि CM ने इसी इंटर कॉलेज से 9वीं की पढ़ाई की थी।

अपने छात्र जीवन से जुड़े विद्यालय में पहुंचे मुख्यमंत्री

जनता इंटर कॉलेज चमकोट खाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छात्र जीवन से गहराई से जुड़ा रहा है। उन्होंने इसी विद्यालय से कक्षा 9 की पढ़ाई की थी। ऐसे में इसी संस्थान में नए कक्षा कक्षों का लोकार्पण करना व्यक्तिगत और भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों और शिक्षकों से संवाद भी किया।

पंचूर गांव में हुआ था CM योगी का जन्म

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म पौड़ी गढ़वाल जनपद के यमकेश्वर विकासखंड स्थित पंचूर गांव में हुआ था। उनके आगमन और शिक्षा से जुड़े विकास कार्यों के लोकार्पण को लेकर स्थानीय लोगों में खास उत्साह देखा गया। विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए थे। CM योगी की सुरश्रा व्यवस्था को देखते हुए यमकेश्वर और बिथ्याणी क्षेत्रों में हेलिपैड तैयार किए गए, ताकि को हवाई यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments