Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsभारत यात्रा पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने...

भारत यात्रा पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आमेर फोर्ट का किया दीदार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ जयपुर के ऐतिहासिक आमेर किले का दौरा किया। उनके स्वागत के लिए दो हाथियों पुष्पा और चंदा को सजाया गया था। राजस्थानी कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य पेश कर विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। इसके बाद वेंस परिवार ने आमेर महल में प्रवेश किया।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने किया औपचारिक स्वागत

उपराष्ट्रपति वेंस का महल परिसर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने औपचारिक स्वागत किया। उनकी पत्नी उषा वेंस का उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

परिवार के साथ महल का भ्रमण, बेटी को किला दिखाया

महल की छत पर खड़े होकर वेंस ने अपनी बेटी को गोद में लिया और किले के आसपास का नजारा दिखाया। इसके बाद वे शीशमहल पहुंचे, जहां उन्होंने कांच और कीमती पत्थरों से सजे भव्य कमरे की खूबसूरती को निहारा।

हाथी स्टैंड से जलेब चौक तक का सफर

वेंस को पुलिस जीप से हाथी स्टैंड से आमेर महल लाया गया। रास्ते में उन्होंने महल के बाहरी हिस्सों के अलावा मावठा सरोवर और केसर क्यारी बाग भी देखा। इसके बाद वे जीप से जलेब चौक पहुंचे, जहां मादा हाथियों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments