Homeअंतर्राष्ट्रीय#IranWarअब दिखेगा तबाही का खौफनाक मंजर! ट्रंप ने ईरान के खिलाफ उतारा...

अब दिखेगा तबाही का खौफनाक मंजर! ट्रंप ने ईरान के खिलाफ उतारा अपना सबसे खौफनाक हथियार, खासियत जान कांप उठेगा दुश्मन देश

US-Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष लगातार खतरनाक होता जा रहा है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हमले तेज हो चुके हैं और अब अमेरिका ने तेहरान के खिलाफ अपनी सबसे घातक क्रूज मिसाइल JASSM-ER को तैनात करने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है।

रडार को चकमा देकर दूर से हमला करने में सक्षम

‘JASSM-ER’ मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टील्थ क्षमता है, जो दुश्मन के रडार को धोखा देने में सक्षम बनाती है। यह मिसाइल 600 मील से अधिक दूरी से सटीक निशाना साध सकती है और पायलट को खतरे में डाले बिना दुश्मन के इलाके में गहराई तक हमला कर सकती है।

हजारों मिसाइलों का इस्तेमाल

सूत्रों के अनुसार, जंग शुरू होने के बाद चार हफ्तों के भीतर अमेरिका 1000 से ज्यादा ‘JASSM-ER’ मिसाइलों का इस्तेमाल कर चुका है। एक मिसाइल की कीमत लगभग 15 लाख डॉलर यानी करीब 12.5 करोड़ रुपये बताई जाती है, जिससे इस युद्ध की आर्थिक लागत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

तेजी से घट रहा अमेरिकी मिसाइल भंडार

लगातार हमलों के कारण अमेरिका के मिसाइल स्टॉक में बड़ी गिरावट आई है। पहले जहां इनकी संख्या करीब 2300 थी, वहीं अब दोबारा तैनाती के बाद केवल 425 मिसाइलें ही बचने की संभावना है। मौजूदा उत्पादन दर को देखते हुए इस भंडार को फिर से भरने में कई साल लग सकते हैं।

रक्षा प्रणाली पर भी बढ़ा दबाव

हमले ही नहीं, बल्कि बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाली मिसाइलों की भी कमी सामने आ रही है। ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाव के लिए Patriot Missile System और THAAD जैसी इंटरसेप्टर मिसाइलों की भारी जरूरत पड़ रही है, जिससे अमेरिका और उसके सहयोगियों पर दबाव बढ़ा है।

ईरान का पलटवार

अमेरिका की बढ़ती सैन्य कार्रवाई के बीच ईरान भी जवाबी हमले कर रहा है। हाल ही में F-15E Strike Eagle फाइटर जेट को मार गिराया गया। इसके अलावा एक A-10 Thunderbolt II जेट और रेस्क्यू के लिए भेजे गए हेलीकॉप्टर भी हमले की चपेट में आए। ईरान ने 12 से अधिक MQ-9 Reaper ड्रोन को भी नष्ट करने का दावा किया है।

Read More:

IPL के बीच भी नहीं थम रहा ‘धुरंधर 2’ का दबदबा, 17वें दिन भी फिल्म ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments