HomeBreaking Newsक्या आपका लैपटॉप बार-बार हो रहा है हैंग? सिर्फ ₹2000–4000 में पाएं...

क्या आपका लैपटॉप बार-बार हो रहा है हैंग? सिर्फ ₹2000–4000 में पाएं रॉकेट जैसी स्पीड, नया खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Laptop RAM SSD Upgrade : अगर आपका लैपटॉप बार-बार स्लो हो जाता है, हैंग करता है या प्रोग्राम खुलने में काफी समय लेता है, तो अब महंगा नया लैपटॉप खरीदने की जरूरत नहीं है। तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ 2 से 4 हजार रुपये खर्च कर पुराने लैपटॉप की स्पीड को कई गुना तक बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए RAM और SSD अपग्रेड सबसे आसान और असरदार तरीका माना जा रहा है।

क्यों स्लो हो जाता है लैपटॉप?

पुराने लैपटॉप में आमतौर पर 4GB या 8GB RAM और HDD हार्ड डिस्क लगी होती है। आधुनिक ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे Windows 10 और Windows 11 को सुचारू रूप से चलाने के लिए ज्यादा RAM और तेज स्टोरेज की जरूरत होती है। HDD की धीमी स्पीड और कम RAM की वजह से सिस्टम बार-बार हैंग होने लगता है।

RAM बढ़ाने से मिलेगा फायदा

अगर आपके लैपटॉप में 4GB RAM है, तो उसे कम से कम 8GB या 16GB तक अपग्रेड करना बेहतर रहेगा। बाजार में 8GB RAM करीब 800 से 1200 रुपये और 16GB RAM लगभग 1800 से 2500 रुपये में उपलब्ध है। इससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है और लैपटॉप स्मूथ चलता है।

SSD बनेगा गेम चेंजर

HDD को SSD से बदलना सबसे बड़ा बदलाव साबित होता है। SSD की स्पीड HDD से लगभग 10 गुना ज्यादा होती है। इससे लैपटॉप 10-15 सेकंड में बूट हो जाता है और फाइल्स व सॉफ्टवेयर तेजी से खुलते हैं। 512GB SSD की कीमत 1200 से 1800 रुपये और 1TB SSD की कीमत 2200 से 2800 रुपये के बीच होती है।

कैसे करें अपग्रेड?

लैपटॉप का मॉडल चेक कर YouTube पर संबंधित अपग्रेड वीडियो देखा जा सकता है। एक छोटे स्क्रू ड्राइवर की मदद से RAM और SSD बदली जा सकती है। अपग्रेड से पहले जरूरी डेटा का बैकअप लेना जरूरी है। यदि खुद से करना संभव न हो, तो लोकल कंप्यूटर शॉप पर 300-500 रुपये में यह काम कराया जा सकता है।

अपग्रेड के बाद क्या होगा बदलाव?

अपग्रेड के बाद लैपटॉप की स्पीड 5-10 गुना तक बढ़ सकती है। हैंगिंग की समस्या लगभग खत्म हो जाती है, मल्टीटास्किंग बेहतर हो जाती है और बैटरी बैकअप में भी थोड़ा सुधार देखने को मिलता है। साथ ही SSD के कारण लैपटॉप ज्यादा गर्म भी नहीं होता।

इन बातों का रखें ध्यान

अपग्रेड से पहले यह जरूर जांच लें कि आपका लैपटॉप अधिकतम कितनी RAM सपोर्ट करता है। साथ ही सही SSD टाइप (SATA या NVMe) का चयन करें। जहां नया लैपटॉप खरीदने में 30 से 50 हजार रुपये खर्च हो सकते हैं, वहीं मामूली खर्च में RAM और SSD अपग्रेड कर पुराने लैपटॉप को नया जैसा बनाया जा सकता है। यह तरीका छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और घरेलू यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है।

Read More: 

ईरान संकट को लेकर राज्यसभा में बोले PM मोदी, बताया तेल-गैस चुनौती से कैसे निपट रहा भारत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments