Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशUP News : योगी सरकार की 'BIDA' परियोजना से बदलेगी बुंदेलखंड की...

UP News : योगी सरकार की ‘BIDA’ परियोजना से बदलेगी बुंदेलखंड की किस्मत, 56 हजार एकड़ में बनेगा औद्योगिक गलियारा

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड के समग्र विकास की दिशा में एक निर्णायक पहल करते हुए औद्योगिकीकरण की रफ्तार तेज कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIDA) के तहत 23,590 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

राज्य सरकार ने कुल 56,662 एकड़ क्षेत्र को औद्योगिक विकास के लिए आधिकारिक रूप से स्वीकृति दे दी है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना बुंदेलखंड की आर्थिक चुनौतियों को कम करने के साथ-साथ इसे उद्योग, निवेश और रोज़गार का एक नया केंद्र बनाने की नींव रखेगी।

₹600 करोड़ के निवेश के साथ BEML की एंट्री

बुंदेलखंड में औद्योगिक गतिविधियों को मजबूती देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने बीडा क्षेत्र में लगभग ₹600 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा है। इस निवेश के जरिए रक्षा उपकरणों, भारी मशीनरी और औद्योगिक उत्पादों के निर्माण से जुड़ी अत्याधुनिक इकाइयों की स्थापना की जाएगी। इससे रक्षा उत्पादन क्षमता को बल मिलेगा और स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोज़गार के अवसर सृजित होंगे, जिससे युवाओं के पलायन पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा।

100 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक लॉजिस्टिक्स हब

उद्योगों की सप्लाई चेन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बीडा क्षेत्र में 100 एकड़ भूमि पर एक आधुनिक मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित किया जाएगा। इस परियोजना को कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CONCOR) द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। यह लॉजिस्टिक्स हब सड़क और रेल परिवहन को आपस में जोड़ने का काम करेगा, जिससे माल ढुलाई अधिक तेज, किफायती और सुगम हो सकेगी। साथ ही बुंदेलखंड में बने उत्पादों को देश-विदेश के बाज़ारों तक पहुंचाने में भी आसानी होगी।

यह भी पढ़ें : Delhi में AI समिट के चलते रात में ठहरना पड़ेगा भारी, रूम के दाम पहुंचे 30 लाख के…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments