Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsUP News : कोडीन कफ सिरप तस्करी केस में पुलिस ने कसा...

UP News : कोडीन कफ सिरप तस्करी केस में पुलिस ने कसा शिकंजा, आरोपियों की अब तक 34.27 करोड़ की संपत्ति कुर्क

कोडीन कफ सिरप की अवैध तस्करी के मामले में आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पहले चरण में 28.50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के बाद अब सोनभद्र पुलिस ने करीब 5.77 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। इसके साथ ही आरोपियों की अब तक जब्त की गई कुल अवैध संपत्ति का आंकड़ा 34.27 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है।

NDPS एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। रॉबर्ट्सगंज थाने में दर्ज FIR के आधार पर प्रहलाद घाट, कायस्थ टोला निवासी भोला प्रसाद जायसवाल के खिलाफ NDPS एक्ट के प्रावधानों के तहत कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। न्यायालय के आदेश के अनुसार 23 जनवरी को पहले ही 28.50 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी थी।

7 आरोपियों की संपत्ति सीज

शनिवार को पुलिस की गई कार्रवाई में मड़ौली, भरलाई और जगदीशपुर क्षेत्रों में स्थित सात अचल संपत्तियों को सीज किया, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4.55 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही चार महंगे और अन्य वाहन भी जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 51 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा कुर्क किए गए वाहनों में फॉर्च्यूनर लेजेंडर, हुंडई आई-20 कार, एक्टिवा और वेस्पा स्कूटर शामिल हैं। अकेले फॉर्च्यूनर की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

क्या है कोडीन कफ सिरप मामला?

कोडीन कफ सिरप मामला एक बड़े अवैध नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है। इस रैकेट में दवा के रूप में इस्तेमाल होने वाले कोडीन-युक्त कफ सिरप को गैरकानूनी तरीके से नशे के रूप में बाजार में खपाया जा रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह कारोबार संगठित तरीके से और बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा था। पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की संयुक्त जांच में पता चला कि इस नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments