Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsUP News : भारतीय सेना में अब आसानी से मिलेगी नौकरी, योगी...

UP News : भारतीय सेना में अब आसानी से मिलेगी नौकरी, योगी सरकार ने अग्निवीरों के लिए किया 20 % आरक्षण का ऐलान…

उत्तर प्रदेश सरकार ने अग्निवीर योजना के तहत सेवा देने वाले युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक अहम फैसला लिया है। राज्य सरकार ने परिवहन विभाग में होने वाली सिपाही भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है। इस फैसले को न सिर्फ रोजगार के अवसर के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि इसे देश की सेवा करने वाले जवानों के सम्मान से जुड़ा कदम भी माना जा रहा है।

अग्निवीर योजना के तहत चयनित जवान चार वर्षों तक देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। सेवा अवधि पूरी होने के बाद उनके सामने रोजगार को लेकर असमंजस की स्थिति रहती है। ऐसे में यूपी सरकार का यह निर्णय अग्निवीरों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर सामने आया है। सरकार का मानना है कि अनुशासित और प्रशिक्षित अग्निवीर प्रशासनिक सेवाओं में बेहतर योगदान दे सकते हैं।

पुलिस के बाद अब परिवहन विभाग में भी मौका

इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को आरक्षण देने का ऐलान कर चुकी है। अब परिवहन विभाग की सिपाही भर्ती में भी उन्हें 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इससे अग्निवीरों के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रोजगार के रास्ते और भी खुलेंगे।

यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है, जब भारतीय सेना में शामिल अग्निवीरों की पहली बैच इसी वर्ष अपनी चार साल की सेवा पूरी कर रिटायर होने वाली है। सरकार ने समय रहते यह कदम उठाकर यह संकेत दिया है कि वह अग्निवीरों के भविष्य को लेकर गंभीर है और उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है।

सम्मान और सुरक्षा दोनों का संदेश

सरकार के इस निर्णय को केवल आरक्षण तक सीमित नहीं माना जा रहा है, बल्कि इसे अग्निवीरों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है। यह कदम उन युवाओं को भरोसा देता है जिन्होंने देश की सेवा को प्राथमिकता दी और अब राज्य उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आया है।

यह भी पढ़ें : मदरसों को दी जाने वाली फंडिंग की होगी जांच, जानें योगी सरकार ने क्यों…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments