Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsUP News : पहले ठाकुर और अब सहभोज के बहाने जुटे BJP...

UP News : पहले ठाकुर और अब सहभोज के बहाने जुटे BJP के ब्राह्मण विधायक, सियासी हलचल तेज

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के ब्राह्मण विधायकों ने सहभोज के बहाने एक महत्वपूर्ण बैठक की, जो राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।

बैठक का विवरण
कुशीनगर से भाजपा विधायक पी.एन. पाठक के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर करीब 40 ब्राह्मण विधायकों और एमएलसी एक साथ नजर आए। इसे आधिकारिक रूप से सहभोज बताया गया, लेकिन पूर्वांचल और बुंदेलखंड क्षेत्र के विधायकों की मौजूदगी ने इसे जातिगत राजनीति से जोड़ दिया, साथ ही भारतीय जनता पार्टी की नींद भी उड़ गई।

कौन – कौन हुए शामिल ?
जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में शामिल हुए विधायकों में रत्नाकर मिश्र, उमेश द्विवेदी (MLC), प्रकाश द्विवेदी, रमेश मिश्र, शलभमणि त्रिपाठी, विपुल दूबे, राकेश गोस्वामी, रवि शर्मा, विनोद चतुर्वेदी, संजय शर्मा, विवेकानंद पाण्डेय पहुंचे।

इनके अलावा भाजपा विधायक अनिल त्रिपाठी, अंकुर राज तिवारी, साकेत मिश्र, बाबूलाल तिवारी (MLC), विनय द्विवेदी, सुभाष त्रिपाठी, अनिल पाराशर, कैलाशनाथ शुक्ला, प्रेमनारायण पाण्डेय, ज्ञान तिवारी, सुनील दत्त द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह भूमिहार MLC और अन्य विधायक भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

राजनीतिक संदर्भ
गौरतलब हो कि विधानसभा के बीते मानसून सत्र से ठीक पहले ठाकुर विधायक भी इकट्ठा हुए थे, जिसे ‘पारिवारिक मिलन’ का नाम दिया गया था। और अब ब्राह्मण विधायकों की बैठक के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कुछ सियासी जानकारों की मानें तो विधानसभा के मौजूदा सत्र के आखिरी दिन होने से यह मामला सदन के गलियारों में भी गूंज सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments