HomeCurrent Newsघुसपैठियों के खिलाफ एक्शन में यूपी सरकार, डीएम और पुलिस अधिकारियों को...

घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन में यूपी सरकार, डीएम और पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत में अवैध रूप से रह रहे या फिर भारत घूमने आए हुए पाकिस्तानी नागरिकों को वापस पाकिस्तान भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश से पाकिस्तानियों को वापस भेजने के बाद सरकार का अवैध घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है, यूपी में अब रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की तलाश शुरू हो गई है।

सूत्रों की माने इसको लेकर जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। पाकिस्तानियों को वापस भेजने के साथ ही अब योगी सरकार रोहिंग्या और बांग्लादेशियों का भी खाका तैयार करने में जुट गई है।

दरअसल पहलगाम की घटना के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अपने वहां से पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें अपने देश भेजने के लिए कहा था। योगी सरकार का अब अगला टारगेट रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिक है, जो प्रदेश में चोरी-छिपे अवैध तरीके से रह रहे हैं। प्रदेश सरकार ने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की पहचान करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दे दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments