राजस्थान विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया

चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम कल यानि रविवार को घोषित किए जाएंगे। इस बीच राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीजेपी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि, फर्जी वादे और फर्जी गारंटी देना कांग्रेस की पुरानी आदत है। पांच साल तक राहुल गांधी ने (राजस्थान में) फर्जी वादे किए। मैं केवल इतना कहूंगा कि कांग्रेस बेनकाब हो गई है और भाजपा कल सरकार बनाएगी।