गुरदासपुर में AAP की ‘विकास क्रांति रैली’, CM मान ने किया संबोधित

गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी ने विकास क्रांति रैली का आयोजन किया। इस दौरान पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान और पार्टी के संयोजनक अरविंद केजरीवाल ने कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

सीएम भगवंत सिंह मान ने क्रांति रैली को संबोधित करते हुए पंजाब में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इस कड़ी में 1854 करोड़ रुपये के विकास योजनाओं का शुभारंभ किया गया है।

सीएम मान ने कहा कि पंजाब में विकास को रफ्तार देने के लिए भविष्य में भी कई विकास कार्यों को शुरू किया जाएगा।