HomeCurrent Newsकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हरियाणा दौरा रद्द

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हरियाणा दौरा रद्द

भाजपा की हरियाणा इकाई में टिकटों को लेकर मचे घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हरियाणा दौरा रद्द हो गया है। उन्हें एक सितंबर को जींद में ‘जन आशीर्वाद’ रैली में शामिल होना था। इसी रैली से भाजपा को प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत करनी थी। माना जा रहा है टिकटों को लेकर मचे घमासान को लेकर अमित शाह ने जींद रैली में आने से इनकार कर दिया है।

रैली के संयोजक पूर्व सांसद संजय भाटिया ने शाह का कार्यक्रम रद्द होने की पुष्टि की और कहा कि एक सितंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली जींद में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस रैली में कुछ और नेताओं के भी आने की संभावना है। गौरतलब है कि भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में जींद रैली से चुनाव अभियान की शुरुआत करके कई पूर्व विधायकों और पूर्व मंत्रियों को अपनी पार्टी में शामिल करवाना चाहती थी। इसे लेकर भाजपा बड़े स्तर पर तैयारियों में जुटी थी और इसके नेताओं ने बड़े सियासी धमाके का दावा तक कर दिया था।

पूर्व सांसद संजय भाटिया ने कहा एक सितंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली जींद में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करेंगे।

संजय भाटिया ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने बेटे का भविष्य बनाने के चक्कर में पूरी कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments