Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsयूक्रेन ने रूसी सेना को ईंधन सप्लाई करने वाली 400 KM लंबी...

यूक्रेन ने रूसी सेना को ईंधन सप्लाई करने वाली 400 KM लंबी फ्यूल पाइपलाइन को किया तबाह 

यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने रूस की राजधानी मॉस्को के पास 400 किलोमीटर लंबी फ्यूल पाइपलाइन पर हमला किया है, इस पाइपलाइन का नाम रिंग है। इस बड़े हमले से रूसी सेना को पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाज के फ्यूल की सप्लाई रुक गई है।

हमले में मॉस्को के दक्षिण-पूर्व इलाके में तीनों मुख्य लाइनें एक साथ तबाह हुई, जहां ड्रोन्स को रोकने का सिस्टम और हथियारबंद गार्ड तैनात थे। अब पाइपलाइन पूरी तरह बंद है और रूसी सेना को ईंधन नहीं मिल रहा।

सूत्रों के मुताबिक, यह पाइपलाइन हर साल 30 लाख टन जेट ईंधन और लाखों टन पेट्रोल-डीजल ले जाती थी, इस नुकसान से रूस की सेना और मॉस्को की अर्थव्यवस्था को भारी झटका लगा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments