Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग में कार्यरत 2 अधिकारी व...

हरियाणा सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग में कार्यरत 2 अधिकारी व 1 कर्मचारी हुए सेवानिवृत

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, चंडीगढ़ मुख्यालय में कार्यरत दो अधिकारी व एक कर्मचारी अपने संतोषजनक सेवाएं पूरी करने उपरांत सेवानिवृत हो गए। विभाग की हरियाणा सिविल सचिवालय के आठवीं मंजिल पर स्थित प्रेस शाखा में व मुख्यालय की अन्य शाखाओं में सेवानिवृत होने वालों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों में अतिरिक्त निदेशक वंदना शर्मा, लाइजनिंग अधिकारी जोगिंदर सिंह गाबा तथा सहायक बाला दत्त जोशी शामिल हैं।

वंदना शर्मा ने विभाग में फरवरी 1997 में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में सोनीपत से अपनी सेवाएं आरंभ की थी। इसके बाद वे कुरुक्षेत्र में भी लंबे समय तक जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रही। वर्ष 2018 में उप-निदेशक के पद पर पदोन्नति हुई थी। उसके बाद संयुक्त निदेशक तथा अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत रहते हुए उन्होंने मुख्यालय पर फिल्ड, प्रकाशन, विज्ञापन, संवाद सोसाइटी, सीएम सेल तथा आर एंड आर शाखा में अपनी सेवाएं दी।

इसी प्रकार जोगिंदर सिंह गाबा ने विभाग में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पद पर ज्वाइन किया था। उसके बाद विभिन्न पदों पर होते हुए आज लाइजनिंग अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए।

बाला दत्त जोशी ने अगस्त 1992 में फोटोस्टेट अटेंडेंट के रूप में ज्वाइन किया था। उसके बाद विभिन्न पदों पर होते हुए आज सहायक के पद से सेवानिवृत हुए हैं। उन्होंने विभाग में 33 वर्षों की संतोषजनक सेवाएं दी है। वे प्रेस फैसिलिटी सहायक शाखा में लंबे समय तक कार्यरत रहे और मीडियाकर्मियों के लिए संतोषजनक कार्य के लिए जाने जाते थे। उनके सम्मान में आज प्रेस शाखा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महानिदेशक केएम पांडुरंग, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) वर्षा खांगवाल व प्रेस शाखा प्रभारी संयुक्त निदेशक डॉ. साहिब राम गोदारा व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने शिरकत की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments