Sunday, February 22, 2026
HomeBreaking Newsशिमला में नशीले पदार्थ के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने NDPS...

शिमला में नशीले पदार्थ के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया केस

शिमला पुलिस ने कुमारसैन थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को चरस के साथ गिरफ्तार किया। जोगशा स्थित एनएच-05 पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 91.10 ग्राम चरस बरामद की।

तलाशी के दौरान हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 20 फरवरी को दोपहर करीब 3:45 बजे की गई। महिला मुख्य आरक्षी सविता अपनी टीम के साथ जोगशा NH-05 पर नियमित गश्त पर थीं। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक ऑल्टो कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से चरस बरामद हुई।

स्थानीय निवासी निकले आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार (22 वर्ष), निवासी गांव माहोली, डाकघर तेशन, तहसील कुमारसैन और राजेश (42 वर्ष), निवासी गांव डमाड़ी, डाकघर व तहसील कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई है।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ की आपूर्ति कहां से की जा रही थी।

Read More

राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर मारी पलटी, सभी देशों पर 10% से बढ़ाकर 15% लगाया टैरिफ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments