Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent News'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 'तिरंगा दौड़' का आयोजन, मंत्री आशीष...

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ‘तिरंगा दौड़’ का आयोजन, मंत्री आशीष सूद ने ‘तिरंगा दौड़’ को दिखाई हरी झंडी

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम से तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया।

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में 7,900 बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। प्रतिभागियों ने त्यागराज स्टेडियम से युद्ध स्मारक तक जाकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि दी। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य हर घर में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता और गौरव को प्रोत्साहित करना है।

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 79वें स्वतंत्रता दिवस से पहले, हर घर तिरंगा अभियान के तहत त्यागराज स्टेडियम से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक तक तिरंगा दौड़ में 7,900 युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं ने तिरंगा लेकर दौड़ लगाई और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आह्वान पर दिल्ली तिरंगामय हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली की बेटियां तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरेंगी, जिससे देशभक्ति का उत्साह और बढ़ेगा।

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”आज तिरंगा रन ने सड़कों को देशभक्ति और एकता की भावना से भर दिया। स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए 7,500 से ज़्यादा बच्चों ने गर्व के साथ तिरंगा लहराया और स्वच्छ, सशक्त भारत का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र प्रेरित दृष्टि और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षा निदेशालय दिल्ली द्वारा आयोजित यह रन आज त्यागराज स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ हुआ। यह केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि देश की एकता, गर्व और हमारे अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता का सशक्त संदेश बनकर पूरे शहर में गूंज उठा।“

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments