Saturday, March 7, 2026
Home Current News आज होगी बाबा बर्फानी जी की ‘प्रथम पूजा’, LG मनोज सिन्हा...

आज होगी बाबा बर्फानी जी की ‘प्रथम पूजा’, LG मनोज सिन्हा ‘प्रथम पूजा’ में होंगे शामिल

Advertisement

श्री अमरनाथ जी की यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी. इससे पहले आज श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी जी की प्रथम पूजाकी जाएगी. इस पूजा में श्रीनगर के राजभवन से अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शामिल होंगे.

श्री अमरनाथ जी की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. यात्रा मार्ग पर कैमरे लगाए गए हैं. इसके साथ सुरक्षा बलों की 580 से ज्यादा कंपनियां तैनात की गई हैं. पहलगाम और बालटाल मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. बता दें कि बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है.