Sunday, March 8, 2026
Home Current News आज होगी PM मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, ऑपरेशन...

आज होगी PM मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, ऑपरेशन सिंदूर के बाद मंत्रिपरिषण की पहली बैठक

Advertisement

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक होगी. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले और उसके जवाब में सरकार की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद मंत्रिपरिषद की ये पहली बैठक होगी जो काफी अहम मानी जा रही है. इस बैठक में आगे की रणनीतिक पर चर्चा की जाएगी.

पीएम की अध्यक्षता में ये बैठक ऐसे समय में हो रही है जब मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल के एक साल पूरे करने जा रही है. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.