Friday, March 6, 2026
Home Current News नशे के खिलाफ ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान जारी, राज्यपाल की पदयात्रा...

नशे के खिलाफ ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान जारी, राज्यपाल की पदयात्रा का आज तीसरा दिन 

Advertisement

पंजाब सरकार की तरफ से पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान चलाया जा रहा है। वहीं राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी इस अभियान के तहत नशे के खिलाफ पदयात्रा कर रहे हैं।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की इस पदयात्रा का आज तीसरा दिन है। राज्यपाल ने आज अपनी इस यात्रा की शुरुआत श्री फतेहगढ़ साहिब चूड़िया से की। उनकी इस पदयात्रा में काफी संख्या में युवाओं, स्थानीय लोग और प्रशासन के लोगों ने हिस्सा लिया।

राज्यपाल ने अपनी यह पदयात्रा दूसरे दिन श्री गुरदासपुर साहिब से श्री फतेहगढ़ साहिब चूड़िया तक निकाली थी और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की थी।

इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य पंजाब में नशे की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाना है बता दें कि राज्यपाल की इस पदयात्रा का समापन 8 अप्रैल को होगा।