Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsफिरोजपुर में हुई फायरिंग तीन की हुई मौत, पुलिस मामले की जांच...

फिरोजपुर में हुई फायरिंग तीन की हुई मौत, पुलिस मामले की जांच में लगी

पंजाब के फिरोजपुर जिले में मंगलवार को बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के पास हुई। बदमाशों ने गुरुद्वारे के पास अंधाधुंध फायरिंग कर तीन लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में एक लड़की भी शामिल है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया।

पुलिस मौके पर जांच में जुटी है। तीनों मृतक एक ही परिवार के हैं। घटना मंगलवार दोपहर की है। सफेद रंग की कार में पांच लोग कहीं जा रहे थे। जब ये लोग कार में गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के सामने पहुंचे तो हमलावर बाइक पर आए और कार पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने कार पर करीब 20 राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। फायरिंग की घटना से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

कार पर अंधाधुंध फायरिंग

पुलिस ने जब कार का दरवाजा खोला तो उसमें तीन लोग मृत पड़े मिले। मृतकों में एक लड़की भी थी। दो महिलाएं भी थीं, जो मामूली रूप से घायल थीं। पुलिस ने मौके पर महिलाओं को प्राथमिक उपचार दिया और उनसे घटना की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि मृतक लड़की की एक महीने बाद शादी होनी थी। वह अपने दो भाइयों के साथ शॉपिंग करने जा रही थी, तभी अचानक उनकी कार पर फायरिंग शुरू हो गई।

मृतक युवकों में से एक की पहचान दिलप्रीत सिंह (29) के रूप में हुई। दिलप्रीत के खिलाफ हत्या के दो मामले दर्ज हैं। बाकी मृतकों में दलजीत का भाई और बहन शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो नकाबपोश बाइक पर आए और कार को रुकवाया। कार रुकते ही उस पर फायरिंग शुरू हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

एक महीने बाद लड़की की होनी थी शादी

पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक लड़की जसप्रीत कौर की एक महीने बाद शादी होनी थी। परिवार शादी की शॉपिंग के लिए बाहर जा रहा था। गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के पास उनकी कार पर हमला हुआ। गोली लगने से लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल नाकाबंदी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments