झज्जर, रेवाड़ी इलाका सैनिकों की खान, हरियाणा के युवाओं का सेना में जाने का बड़ा चाव: डॉ. बनवारी लाल

Aug 13, 2024 - 13:11
 17
झज्जर, रेवाड़ी इलाका सैनिकों की खान, हरियाणा के युवाओं का सेना में जाने का बड़ा चाव: डॉ. बनवारी लाल
झज्जर, रेवाड़ी इलाका सैनिकों की खान, हरियाणा के युवाओं का सेना में जाने का बड़ा चाव: डॉ. बनवारी लाल

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा के जनस्वास्थ्य, अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार शहीदों को पूरा मान सम्मान देने के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। तिरंगा यात्रा का विचार पीएम मोदी का देशवासियों में देशभक्ति को लेकर नए उत्साह व ऊर्जा का संचार करने वाला है। 

कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल झज्जर के गांव दूबलधन में हर घर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाने उपरांत जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य देश भक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है। इसी शान को बनाए रखने के लिए हमारे असंख्य वीर जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाते हुए झंडे की शान बनाए रखने का काम किया है।

डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि झज्जर, रेवाड़ी के साथ ही समस्त दक्षिण हरियाणा सैनिकों की खान है। इस इलाके के हजारों जवान सेना में भर्ती होकर देश की सरहदों पर भारत माँ की रक्षा कर रहे हैं। यहां के लोगों में देश सेवा की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। यही कारण है कि सेना में जाने का काम यहां के युवा बड़े चाव से करते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow