विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कमी नहीं: बिशम्बर वाल्मीकि

Aug 13, 2024 - 13:05
 19
विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कमी नहीं: बिशम्बर वाल्मीकि
विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कमी नहीं: बिशम्बर वाल्मीकि

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि ने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कमी नहीं है और विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भिवानी के गांव गुजरानी में नव निर्मित गली और वाल्मीकि धर्मशाला का उद्घाटन किया और गांव में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की। 

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री वाल्मीकि ने कहा कि सरकार प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है और बिना खर्ची व पर्ची के नौकरियां प्रदान की जा रही हैं। इससे मेहनत करने वाले युवाओं में नया विश्वास पैदा हुआ है और गरीब घरों के बच्चे बड़े-बड़े पदों पर आसीन हो रहे है। 

मंत्री वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश को नई दिशा मिली है। विश्व पटल पर भारत की अलग पहचान हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर वर्ग के हित में नीतियां व योजनाएं बनाई हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज देश व समाज का हर वर्ग उन्नति कर रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow