Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsबहादुरगढ़ में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी,...

बहादुरगढ़ में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, जानें क्या है पूरा मामला 

बहादुरगढ़ में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने विभाग द्वारा किए गए 8 कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में यह आंदोलन शुरू किया है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि उनके साथ काम करने वाले आठ कर्मचारियों को पिछले दिनों बिना किसी कारण के हटा दिया गया था। जिसके बाद विभाग के खिलाफ कर्मचारियों में रोष उत्पन्न हुआ है।

सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर बैठने के कारण विभाग में कामकाज प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने मांग की है कि उनके साथी कर्मचारियों को हटाए जाने वाले आदेश को तुरंत रद्द किया जाए और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

साथ ही हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने नए कर्मचारियों की भर्ती करने की मांग भी की है। कर्मचारियों का कहना है कि उनके विभाग में 90 से ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत है। जबकि सिर्फ 24 कर्मचारी पूरे विभाग को संभाल रहे हैं। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द से जल्द नई भर्ती करने की मांग की है। ताकि उनका वर्क लोड कम हो सके।

बता दें कि हड़ताल के चलते सिंचाई विभाग के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों को सिंचाई संबंधित सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे खेतों में पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे किसानों में भी चिंता का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments